58 शादी रचाने वाले सांसद के बारे में जरूर जानें : 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे
हिंदू धर्म की मान्यताओं के हिसाब से भगवान श्रीकृष्ण की 16 हजार 108 पत्नियां थीं। लेकिन भारत में आज भी कुछ ऐसे लोग हैं। जिनकी अनेको पत्नियां हैं। एक से ज्यादा शादी करने वाले कुछ पुरूष भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक शादियां करने की चाह रखते हैं।
ऐसे ही एक व्यक्ति हैं झारखंड चाईबासा के बागुन सुम्ब्रई। जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंनें अब तक 58 शादियां की हैं। 58 शादियां करने वाले बागुन सुम्ब्रई इस समय 94 साल के हैं। उन्होनें अपनी पहली शादी सन 1942 में हुई थी।
58 शादी करने वाले बागुन सुम्ब्रई 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रह चुके हैं :
बागुन सुम्ब्रई जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंनें 58 शादियां की हैं, वह झारखंड के चाईबासा से 5 बार सांसद चुने गए और 4 बार विधायक भी चुने गए हैं। उनकी पहचान झारखंड, बिहार और नईदिल्ली तक है।
बागुन सुम्ब्रई को अब अपनी पत्नियों के नाम भी ठीक से याद नहीं हैं। हां उन्हें इतना जरूर ज्ञात है कि उन्होंनें 2 दर्जन से ज्यादा शादियां की हैं और उनके कई बेटे, बेटियां और पोते-पोतियां हैं।
आदिवासी समाज में एक से ज्यादा शादियां करने पर रोक नहीं है :
बागुन सुम्ब्रई का संबंध आदिवासी समाज से है और आदिवासी समाज में 1 से अधिक शादी कर पत्नियां रखने पर कोई रोक नहीं है। आदिवासी समाज के पुरूष जितनी चाहें, उतनी शादियां कर सकते हैं।
अधिक शादियां करने के पीछे बागुन सुम्ब्रई का कहना है कि उन्होंनें शोषित और वंचित महिलाओं की मदत करने के मकसद से शादी कर उन्हें अपने पास रखा।
बागुन सुम्ब्रई का तो यहां तक कहना है कि वह कभी लड़कियों के पीछे नहीं भागे। लड़कियां तो खुद उनसे शादी करने के लिये आतुर रहती थीं। बकौल बागुन सुम्ब्रई लड़कियों ने उनसे शादी तब करना शुरू की, जब वह सांसद चुने जाने लगे।
क्षेत्र की बहुत सी महिलायें बागुन सुम्ब्रई की पत्नी होने का दावा करती हैं :
बागुन सुम्ब्रई को तो अपनी पत्नियों के नाम भी अब ज्ञात नहीं। कुछ लोग उनकी पत्नियों की संख्या 40 बताते हैं और कुछ लोग 58 बताते हैं। क्षेत्र की बहुत सी ऐसी महिलाएं भी हैं, जो खुद को बागुन सुम्ब्रई की पत्नी होने का दावा करती हैं।
No comments