g2

Breaking News

11 खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिनकी भरी जवानी में हुई मृत्यु

आरती अग्रवाल

आरती अग्रवाल अमेरिकी अभिनेत्री थी। जो तेलुगू सिनेमा में काम करती थी लिपोसक्शन सर्जरी के बाद दिल का दौरा पड़ने से आरती की 6 जून सन 2015 में मौत हो गई।

जिया खान


25 वर्षीय अभिनेत्री जिया खान ने अपनी पहली ही फिल्म बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ की। और सन 2013 के शुरू में उन्होंने मुंबई के अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली।
प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा बनर्जी कलर्स के मशहूर धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी के किरदार के लिए जानी गई। 1अप्रैल सन 2016 को इन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यूषा बनर्जी उस समय मात्र 24 साल की थी।
तरुणी सचदेव
TV पर रसना के विज्ञापन में काम कर चुकी 14 वर्षीय तरुणी सचदेव और उनकी मां का 14 मई को नेपाल में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। तरुणी ने पा में अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया था। उसमे में वह औरो की दोस्त बनी थी
कुलजीत रंधावा
कुलजीत रंधावा को बतौर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल जाना जाता था। साल 2006 में अचानक उनकी मौत की खबर से मॉडलिंग इंडस्ट्री से TV वर्ल्ड तक सनसनी फैल गई। मात्र 30 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
नफीसा जोसेफ
मॉडल नफीसा जोसेफ ने बहुत कम ही समय में काफी शोहरत हासिल कर ली थी। लेकिन प्यार में मिले धोखे को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। मॉडल और एक्ट्रेस रही नफीसा ने 29 जुलाई सन 2004 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सिल्क स्मिता
सिल्क स्मिता दक्षिण ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान की भी सबसे बड़े आइटम गर्ल थी। 23 सितंबर सन 1996 को सिर्फ 35 साल की उम्र में ही अपने हाथों अपनी जिंदगी खत्म कर ली। चेन्नई में अपने घर पर उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
दिव्या भारती
5 अप्रैल सन 1993 की रात को 19 वर्षीय दिव्या भारती की आखिरी रात साबित हुई थी। दिव्या की मौत मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक 5 मंजिली इमारत से गिरने की वजह से हुई।
सौंदर्या
32 वर्षीय दक्षिण अभिनेत्री सौंदर्या ने 200 से ज्यादा तमिल तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में
काम किया। सौंदर्या ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में भी काम किया था उनकी मृत्यु एक विमान हादसे में हुई थी।
सिमता पाटिल
बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन 31 की उम्र में सन 1986 में हो गया था। इनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।
मधुबाला
मधुबाला 36 साल की उम्र में ही जिंदगी से हार गई थी। मधुबाला की मौत कैसे हुई थी इन को लेकर आज भी कई सवाल है।

No comments