g2

Breaking News

इस दिवाली अपने घर के मुख्य द्वार पर अपनाए ये नया तरीका, सालों साल बरसेगी आपके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा

दिवाली जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही इसकी तैयारियां भी जोर पर है। मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए घरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। घरों के मुख्य दरवाजे को फूलों से सजाया जाता है ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा आ सके। वास्तुशास्त्र के अनुसार दिवाली में कुछ चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और कभी भी धन की कमी नहीं रहती।
इस दिवाली अपने घर के मुख्य द्वार पर अपनाए ये नया तरीका, सालों साल बरसेगी आपके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा
घर के मुख्य द्वार पर दिवाली पर मां लक्ष्मी के पैर का चिन्ह जरूर लगाना चाहिए, लेकिन मां के पैर की दिशा घर के अन्दर की और होनी चाहिए।
घर में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान लगाना चाहिए। इसके अलावा स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
घर के मुख्य दरवाजे को तोरण से सजाना चाहिए और इस तोरण में आम के पत्ते या फिर अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना शुभ होता है।
घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में रंगोली बनाना चाहिए साथ ही कलश मे पानी भरकर पूर्व और उत्तर दिशा में रखना चाहिए ऐसा करने घर में बरकत बनी रहती है।

No comments