g2

Breaking News

बर्थडे स्पेशल : सचिन, अमिताभ और मैगी ने बदली हार्दिक पांड्या की जिन्दगी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 24 साल के हो गए। हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें सचिन तेंदुलकर पसंद करते हैं। कैप्टन विराट कोहली उनकी तारीफें करते हैं और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी फैन हैं। आज उनके लिए जैसे कुछ भी मुश्किल नहीं रह गया। लेकिन जिंदगी हमेशा इतनी आसान नहीं थी। एक दौर था, जब हार्दिक सुबह-शाम सिर्फ मैगी खाते थे। यह उनकी मजबूरी थी, जो बाद में मजबूती बनी और उन्होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाना शुरू कर दिया।
बर्थडे स्पेशल : सचिन, अमिताभ और मैगी ने बदली हार्दिक पांड्या की जिन्दगी
हाल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या को सिर्फ एक पारी में बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला। उन्होंने अर्द्धशतक लगा ये साबित कर दिया कि क्रिकेट के हर फॉर्मेट में वो हिट हैं। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने वाले पांड्या का अब तक सफर बेहद शानदार रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं पर बात की थी, उसे आप भी पढि़ए।

हमसे फेसबुक पर भी जुड़ें!

सचिन तेंदुलकर ने एक बार कहा था, ‘एक लड़का है। जब नेट पर जाओ, तो शॉट मारने में कोई उसका हाथ भी नहीं पकड़ सकता है। हार्दिक पांड्या नाम है उसका।’
सचिन सर से एक मुलाकात मुंबई में हुई थी। उन्होंने कहा कि तुम अच्छा खेल रहे हो और एक से डेढ़ साल में तुम टीम इंडिया का हिस्सा होगे। हालांकि किस्मत ने सिर्फ छह महीने में मुझे मेरी मंजिल तक पहुंचा दिया।
अंडर 19 में मैगी मेरी पंसद थी। परिवार में फाइनेंशियल दिक्कतें ज्यादा थीं, इसलिए भी मैगी ही खानी पड़ती थी। सुबह-शाम दोनों टाइम मैगी ही खाता था। मैगी पसंद भी थी, इसलिए कोई दिक्कत नहीं होती थी।
कम ही लोग जानते हैं कि मैने और कुणाल ने बड़ोदरा क्रिकेट एसोसिएशन से पूरी क्रिकेट किट एक साल के लिए उधार ली थी। हालांकि हमने कार भी खरीदी थी, इसलिए लोग सवाल करते थे कि आखिर जो लड़के कार से आते हैं, उन्हें किट क्यों दी जा रही है। लेकिन लोगों को नहीं पता था कि कार ईएमआई पर थी, जिसे हम दोनों भाई मिलकर चुकाते थे। हम एसोसिएशन से 40-40 हजार रुपए सालाना मिलते थे। बाकी पैसा हम लोग यहां-वहां खेलकर जुटाते थे।
कुणाल और मैं गांवों में भी जाकर क्रिकेट खेलते थे। मैं 400 रुपए एक मैच के लेता था, जबकि कुणाल मुझ से ज्यादा 500 रुपए लेता था। आईपीएल के छह महीने पहले तक ऐसे ही चलता था।
अमिताभ बच्चन सर से मुलाकात गजब रही। कुणाल और मुझे देखकर उन्होंने खुशी से गले लगाया। कहा कि मैं तुम दोनों का फैन हूं। उन्होंने साथ में फोटो खींची। मैं वो ट्विटर पर डालना जा रहा था। लेकिन अमित सर ने कहा कि इसे मैं शेयर करूंगा। फिर उन्होंने ही हम दोनों के साथ खींची फोटो शेयर की, जिसे आज तक रिट्वीट किया जा रहा है।

हार्दिक पांड्या का इंटरव्यू

No comments