आमिर खान और सलमान खान को पछाड़कर कपिल शर्मा ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सलमान खान और आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं को पीछे छोड़ते हुए एक ऐसे खिताब को अपने नाम किया है, जो फैंस के बीच कपिल की लोकप्रियता को और अधिक प्रदर्शित करती है।
आपको बता दें कि एंटी वायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी मैकफी ने अपनी एक ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा इस साल ऑनलाइन सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली हस्तियों की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं। मैकफी की लिस्ट में कपिल शर्मा के बाद सलमान खान दूसरे नंबर पर और आमिर खान तीसरे नंबर पर कायम है।
मैकफी की माने तो कुछ फर्जी वेबसाइट्स अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सेलिब्रिटीज के नाम का खूब प्रयोग करते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं, ऐसे में जब वो नेट पर उसे सर्च करते हैं तो उसके फर्जी वेबसाइट के चंगुल में फंसने के ज्यादा चांस रहते हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नेट पर कपिल शर्मा को ढूंढते हुए लोगों के ऐसी फर्जी वेबसाइट के चंगुल में फंसने की संभावना तकरीबन 9.58 फीसद होती है। जबकि सलमान खान और आमिर खान को ढूंढते हुए ऐसी वेबसाइट पर पहुंच जाने की संभावना लगभग 9.03 और 8.89 फीसद है। मैकफी की इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, कंगना रनौत, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और टाइगर श्रोफ जैसे अन्य नाम भी शामिल हैं।

No comments