g2

Breaking News

अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया ऐसा हॉट डांस देखते रह गए ससुराल वाले



अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया ऐसा हॉट डांस देखते रह गए ससुराल वाले
एक वक्त था जब दुल्हन को शादी से पहले घर से बाहर निकलने और कहीं आने जाने की मनाही होती थी। किसी लड़की की शादी तय नहीं हुई कि उसका घर से निकला बंद। कई बार तो लड़के और लड़की से पूछे बिना ही उनकी शादी तय कर दी जाती थी। लेकिन अब वो दिन लद गए हैं। अब दुल्हन छुप कर नहीं बल्कि अपनी शादी के हर लम्हे को बिंदास एंजॉय करती दिखाई देती हैं और ऐसी दकियानुसी रुढियों को ठेंगा दिखाती हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि बीते जमाने में औरतें शादियों के जश्न में एंजॉय नहीं करती थीं। ये सब उस जमाने में भी होता था लेकिन सबसे छिप छिपाकर। मगर आज न सिर्फ दूल्हा बल्कि आजकल की दुल्हन को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे। इस बात की गवाही यूट्यूब पर वायरल हो रहा एक वीडियो है जिसमें दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ शादी के लिए तैयार होते हुए चिल करती नजर आ रही है। इस वीडियो में दुल्हन फेमस गाने ‘चीप थ्रिल्स’ पर डांस कर रही हैं और अपना वीडियो भी शूट करवा रही है।
खास बात ये है की ये सब उसी दिन हो रहा है जिस दिन उसकी शादी होने वाली है। ये वीडियो थाईलैंड के हुआ हिन जगह पर शूट किया गया है। इसे 4 तारीख को ही यूट्यूब पर शेयर किया गया है और तभी से ही लोग इसे जमकर लाइक और कमेंट कर रहै हैं। ऐसा हो भी क्यों न दुल्हन और उसकी दोस्तों का स्वैग है ही ऐसा की जिसे देखकर हर कोई अपनी शादी में इस तरह इंजॉय करने के लिए प्रेरित हो जाए।

No comments