g2

Breaking News

15-30 मीटर का ये छोटा ग्रह आज 12 अक्टूबर को धरती के करीब से गुजरेगा

15-30 मीटर का ये छोटा ग्रह आज 12 अक्टूबर को धरती के करीब से गुजरेगा
जयपुर:पृथ्वी की कक्षा में मौजूद सैटेलाइट से मात्र 7 हजार किमी की दूरी से धातु और पत्थरों से बना एक विशाल एस्टेरॉयड आज गुरूवार को गुजरेगा। इसके पृथ्वी से करीब 42 हजार किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान हैं जबकि 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर सैकड़ों सैटेलाइट्स हैं।
वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट को किसी भी तरह के नुकसान से इंकार किया है। एस्टेरॉयड का आकर 15 से 30 मीटर है। इस एस्टेरॉइड का नाम 2012 टीसी4 है। यह 12 अक्टूबर को सुबह 11:12 बजे धरती के सबसे नजदीक अंटार्कटिका महाद्वीप के ठीक ऊपर होगा। जिसे कुछ ही देर तक दूरबीन से देखा जा सकेगा।
यह चंद्रमा की कक्षा से गुजरेगा। उस वक्त इसकी स्पीड करीब 43 हजार 935 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। माना जा रहा है अगली बार 2050 में और 2079 में परिक्रमा पूरी कर फिर दिखाई देगा।

No comments