g2

Breaking News

यूं बनाएं अपनी आंखों को बेहद खूबसूरत



यूं बनाएं अपनी आंखों को बेहद खूबसूरत
आंखे हमारे बॉडी का सबसे ज्यादा सेंसिटिव पार्ट होता है| इसकी वजह से ही हम दुनिया देख पाते है और अनेको काम कर पाते है| चेहरे की खूबसूरती पर चार चाँद लगाने में आँखे बहुत अहम रोल निभाती है| आँखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है| हम आपको आज बता रहे है कि आप खूबसूरत दिखने के लिए कैसे अपनी आँखों को आकर्षक बना सकती है| हमेशा रात्रि में आँखों के अंदर गुलाब जल डालना चाहिए। ऐसा करने से आँखे फ्रेश रहती है| आइए जानें टिप्स-
आलमंड ऑयल की मालिश
आँखों के नीचे के डार्क सर्कल्स, स्पॉट व ड्राइनेस को दूर करने में बादाम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। रोज़ाना इसका इस्तेमाल करने से आँखों के आस पास का कालापन दूर हो जाता है। ध्यान रखें कि आप एक ही डायरेक्शन में आंखों पर मालिश करें। उसे बाद रुई को ऑयल में डिप करें और पन्द्रह मिनट आँखों पर लगा के रखें। ऐसा करने से आँखे बहुत खूबसूरत बन जाएंगी|
केसर अप्लाई करें
आँखों को खूबसूरत बनाने में केसर बहुत फायदेमंद होता है। केसर के कुछ रेशे गुलाब जल में थोड़ी देर के लिए डाल दे। बाद में इस मिक्सचर में रुई डालकर भिगो दें और आँखों पर पांच- दस मिनट के लिए लगा के रखें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा और आपकी आंखे अट्रैक्टिव लगेंगी।
मेकअप को हटा कर सोएं
आँखें का मेकअप रात्रि में सोने से पहले वॉश कर लें। इसके लिए आप क्लेजिंग मिल्क को आँखों के आस पास के पोरशन पर लगाएं और कॉटन को क्लींजिंग मिल्क में डालने के बाद इससे आंखें धो लें।
पपीते का यूज़
आँखों को खूबसूरत बनाने में पपीते के गुदे बहुत फायदेमंद होता है| पापीती के गूदे में एक बूंद शहद की डाल लें। इस मिक्सचर को आँखों के आस पास लगाएं और साथ ही आंखों के पोरशन पर खीरे का टुकड़ा रख दें| फिर करीब पांच मिनट बाद वॉश कर लें। ऐसा करने से आंखें चमक उठेंगी|
शहद और अंडा लगाएं
एक कटोरी में थोड़ा सा शहद लें और उसमे अंडे का वाइट पोरशन मिला लें| इस मिक्सचर को आँखों के आसपास करीब बीस मिनट के लिए अप्लाई करें। फिर ठंडे पानी से वॉश कर लें। ऐसा करने से आँखों के आसपास के डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे।

No comments