मच्छर को भगाने का सबसे आसान उपाय आप भी अपनाएं
मच्छर एक बहुत ही हानिकारक कीट है जो दुनिया के हर स्थान पर पाया जाता है वैसे तो पृथ्वी पर बहुत से कीट ऐसे पाए जाते है जिनसे मनुष्य के लिए नुकसान दायक है, लेकिन छोटा सा मच्छर मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है मनुष्य को स्वास्थ्य हानि पहुंचाने वाले कीटों में मच्छर का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि यह छोटा सा मच्छर कई प्रकार के संक्रमण अपने साथ लेकर घूमता है जब यह छोटा सा मच्छर अपने डेंग्यू और मलेरिया जैसे हथियार का इस्तेमाल करता है गर्मियों में मच्छर को घर से भगाने के सबसे अच्छा उपाय ।
मच्छरों को भगाने के लिए हमारे द्वारा घर में ही एक लिक्विड तैयार किया जा सकता है जिसका खर्च 5 रुपए के भीतर एक रिफिल तैयार करने में आता है बताया जाता है कि घरेलू नुख्शे से तैयार किया जा सकता है वह भी बहुत ही आसान तरीके से इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं बताए जाते है हालांकि, इसकी जानकारी अब तक लोगों को नहीं होने के कारण इसका उपयोग कम है चलिए अब आप जान लीजिए कैसे घर में तैयार कर सकते है मच्छर मारने का लिक्विड
पूरी विधि पढ़ें
सबसे पहले हमारे पास रिफिल के लिए इस्तेमाल हो चुकी खाली शीशी होनी चाहिए अब खाली रिफिल का ढक्कन खोलकर रखना है अब चार से पांच टिकिया कपूर की हम उपयोग में लेंगे कपूर की सभी टिकियों को अच्छी तरह से पीस लें अब हमें नीम के तेल की आवश्यकता होगी नीम का तेल हम घर में भी बना सकते है अथवा बाजार से खरीद सकते है करीब 30 एमएल नीम के तेल को हम लेते है अब नीम के तेल में कपूर का मिला देते है।
दोनों का मिश्रण करने के बाद एक लिक्विड तैयार हो जाता है, जिसे हम खाली रखी शीशी में लिक्विड रिफिल कर देंगे अब वापस से शीशी के ऊपर की डांट अच्छी तरह कसकर हम लगा देंगे यहां नीम के तेल की जगह ताड़पीन का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, नीम का तेल ज्यादा कारगर माना गया है।

No comments