g2

Breaking News

अंग्रेज इतने गोरे क्यों होते हैं? आप भी जानिए

Third party image reference

सौ सालों पहले भारत में ब्रिटिश राज हुआ करता था. हम अंग्रेजों को उनकी गोरी चमड़ी से ही जानते थे. मगर एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि ब्रिटेन के लोग गोरे नहीं, बल्कि काले थे. आप हमेशा से ही गोरे अंग्रेजों की थ्‍योरी पढ़ते आए हैं, जिसमें आपको गोरी चमड़ी और नीली आंखों वालों उन अंग्रेजों के बारे में बताया गया, जो इंग्‍लैड से आए थे. मगर एक रिसर्च से खुलासा हुआ है कि ब्रिटेन का पहला व्‍यक्ति काली चमड़ी वाला था. यह बात एक डीएनए टेस्‍ट में सामने आई है.

गोरो के देश का पूर्वज काला था ये जानकर वैज्ञानिक भी है हैरान- एक जेनेटिक टेस्‍ट के तहत जो नतीजे आए हैं, वह हैरान करने वाले हैं और पहली बार फेशियल टेक्निक्‍स का प्रयोग करके चेडर मैन की हड्डियों का डीएनए टेस्‍ट किया गया. चेडर मैन पूरी तरह से काला था और इसके बाल घुंघराले थे. लेकिन इसकी आंखें नीली थीं. चेडर मैन की मृत्‍यु करीब 10,000 साल पहले हो गई थी.

इसकी हड्डियां सोमरसेट के चेडर नदी में पाई गई थी. ब्रिटेन में मिलीं यह हड्डियां पूरी तरह से किसी नरकंकाल की तरह नजर आती हैं. वैज्ञानिकों की मानें तो वह भी इस तथ्‍य को जानकर हैरान हैं कि आज अगर पहला ब्रिटिश नागरिक जिंदा होता तो उसे एक ब्‍लैक माना जाता. इस रिसर्च में सामने आया है कि ब्रिटेन में रहने वाले लोगों की गोरी चमड़ी बहुत बाद में विकसित हुई थी. विशेषज्ञों ने इस बात का भी पता लगाया है कि चेडर मैन आज ब्रिटेन में रह रहे 10 में से हर एक नागरिक से जुड़ा है.

Third party image reference

प्राचीन गुफाओं में 1903 में मिली थीं हड्डियां-नैचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम और ब्रिटिश चैनल, चैनल 4 की तरफ से हुई एक रिसर्च में शुरुआती मानव के निर्मित होने की प्रक्रिया का पता लगाया गया है और इस रिसर्च को बाद में एक डॉक्‍यूमेंट्री में तब्‍दील कर दिया गया. इस डॉक्‍यूमेंट्री का नाम है, द फर्स्‍ट ब्रिट: सीक्रेट्स ऑफ द 10,000 ईयर ओल्‍ड मैन. चेडर मैन की हड्डियां साल 1903 में सोमरसेट में मिली थीं और उस समय इन हड्डियों के मिलने से हलचल मच गई थी.

100 वर्षों से भी अधिक समय से वैज्ञानिक चेडर मैन की कहानी और पूरे इतिहास का पता लगाने में जुटे थे. वे इस बात को जानना चाहते थे कि चेडर मैन कैसा दिखता था और कहां से आया था और वह पूर्वजों के बारे में क्‍या बता सकता था? अब अत्याधुनिक डीएनए और चेहरे की पुनर्निर्माण तकनीक के साथ इस 10,000 साल के बूढ़े आदमी का चेहरा पहली बार देखा जा सकता है और जानने का प्रयास भी किया जा सकता है कि 300 पीढ़ियों से इनके क्या संबंध है?

Third party image reference

संग्रहालय और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के विशेषज्ञों ने अवशेषों पर आनुवांशिक परीक्षण आयोजित किए, जो गुफा में पाए गए. संग्रहालय के एक वैज्ञानिक डॉ टॉम बूथ के निष्कर्ष के मुताबिक 76 प्रतिशत मौका था कि शेडर मैन काले थे. उन्होंने डाक्यूमेंट्री फिल्म में कहा उस रंग की त्वचा वाला एक इंसान जो 10000 साल पहले ब्रिटेन में घूमता था और अब चारों ओर घूम रहा है. प्रोफेसर इयान बार्न्स, एक आनुवंशिकीवादी, जिन्होंने जांच पर काम किया, उन्होंने ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी की ब्रिटिश पहले काले थे. उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि जनता के अधिकांश सदस्यों के लिए यह बड़ा आश्चर्य होगा. यह मेरे लिए निश्चित रूप से बहुत बड़ा आश्चर्य है.

इस प्रकार अंग्रेजों के गोर होने का मुख्य कारन उनके देश की भौगोलिक स्थिति, ठंडी और बर्फीली जलवायु तथा खानपान है. इसलिए ऐसा होने पर आप भी गोरे हो सकते हैं.

No comments