बेटी सहित इस मशहूर हस्ती की विमान हादसे में हुई मौत, पूरे बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर
मनोरंजन डेस्क: हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 'ब्लैक मांबा' के नाम से मशहूर और 'मांबा मेंटैलिटी' के जनक कोबे ब्रायंट की असामयिक मौत से अन्य लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर इस महान शख्सियत को श्रद्धांजलि देते नजर आए।
बता दें कि कोबे ब्रायंट के साथ उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना का भी निधन हो गया। पूरी दुनिया की इस मशहूर हस्ती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कोबे की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक मैसेज भी लिखा है।
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा कि वे कोबे के बारे में यह समाचार सुनकर शॉक में हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि कोबे कुछ महान लोगों में से थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी से निकालने की शक्ति दे।
अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा कि उनकी भतीजी को बास्केटबॉल खेलने की प्रेरणा कोबे से ही मिली थी। भगवान करे स्वर्ग में कोबे और उनकी बेटी जियाना एक-दूसरे का सहारा बनें। वहीं, अर्जुन कपूर ने लिखा कि जिंदगी ‛अस्थिर’ और ‛निराधार’ है।
इसके अलावा रणवीर सिंह, ऋषि कपूर जैसे स्टार्स ने भी इस दिग्गज खिलाड़ी के निधन पर दुःख जताते हुए खेल जगत के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया। बता दें कि कोबे और उनकी बेटी सहित 7 अन्य लोगों की भी इस हादसे में जान चली गई।
तो दोस्तों, हम भी यही प्रार्थना करते हैं कि भगवान इन सब लोगों को स्वर्ग में जगह दें और इनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे। इसलिए आप भी इन लोगों की आत्मा की शांति के लिए कमेंट बॉक्स में RIP' जरूर लिखें।




No comments