बालो को काला करने के लिए अब नहीं होगी महंगी डाई की जरुरत, जानिए क्या करे उपाय..
आजकल के मिलावटी और पोषण रहित खाने की वजह से शरीर को सम्पूर्ण पोषण नहीं मिल पाता जिससे बालों में सफेदी आने लगती हैं। जिसको छिपाने के लिए लोग बालों को कलर करना पसंद करते हैं। लेकिन यह सही इलाज नहीं हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बालों को काला करने के कुछ घरेलू उपाय। आइये जानते हौं इन उपायों के बारे में।
* अदरक : अदरक को छीलकर मिक्सर में पीस लें। इसे छानकर रस निकाल लें। फिर अदरक के रस में शहद मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। लगातार यह उपाय करने से कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले हो जाएंगे।
* एलोवेरा का प्रयोग : एलोवेरा भी बालों को काला करने के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। एलोवेरा के जेल को एक कटोरी में निकल लें और इसमें निम्बू की कुछ बूंदें डाल दें। अब इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगा लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल झड़ना बंद हो जायेंगे और बाल काले होने लगेंगे।
* काली मिर्च : आयुर्वेद के अनुसार बालों को काला करने के लिए काली मिर्च बहुत लाभकारी होती है। काली मिर्च को उबले हुए पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब पानी ठंडा होने के बाद इस पानी को अपने बालों पर ऊपर से डाल लें। कुछ समय तक ऐसा नियमित करने आपके बाल काले होने लगेंगे।

No comments