होंठों के बारे में ऐसे मजेदार और रोचक तथ्य, जिन्हें अधिकतर लोग नही जानते, आप जरूर जानें
मानव का शरीर हमेशा से हिविस्मी से भरा रहा है, और उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश की जाती रही है, तो आज हम आपको होंठों यानि कि लिप्स से जुड़े कुछ बहुत ही रोचक और मजेदार बातें बताने वाले हैं, जिन्हें शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे, तो चलिए जान लेते हैं।
- होंठों पर पसीना नहीं आता, क्यूंकि उनमें पसीने की ग्रंथी नहीं होती, क्यूंकि होठों में पसीने की ग्रंथी नहीं होती इसलिए यह शरीर के दूसरे भागों की तुलना में ज़्यादा जल्दी सूखते हैं।
2. आपको पता है होंठ भी अंगुली के निशान की तरह अनूठे होते हैं, फिंगर प्रिंट की तरह दो लोगों के होठों की छाप कभी एक सी नहीं हो सकती।
3. उम्र के साथ आपके होंठ पतले होते जाते हैं, यह इसलिए होता है क्यूंकि शरीर में कोलाजन बनना कम हो जाता है, कोलाजन के कम बनने से होंठ गुदगुदे नहीं रहते।
4. आप अपने होंठों को मिलाए बिना अंग्रेजी के तीन अक्षर ‘B, M और P’ नहीं बोल सकते हैं, चाहे तो अभी ट्राई करके देख सकते है और आप शायद ये कर भी रहें हैं।
5. हमारे होंठों पर करीब 10 लाख से भी ज़्यादा नर्व एंडिंग होती हैं, और यहीं कारण से होंठ स्पर्श, गर्म और ठंडे के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं।
6. होंठ शरीर का एकलौता ऐसा भाग है जो बने तो हमारे शरीर के अंदर है, पर इसका फैलाव बाहर की और है।
7. होंठों की स्किन में सबसे कम परतें होती हैं, इसीलिए होंठों का रंग गुलाबी और लाल होता है।
आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करें और साथ ही अपनी राय हमें बताएं।



No comments