महिलाएं बसंत पंचमी के दिन करें ये काम
आपको बता दें कि बसंत पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष माना जाता हैं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना पूरे विधि विधान के साथ कि जाती हैं आपको बता दें कि इस साल बसंत पंचमी का पर्व 29—30 को मनाया जाएगा।
वही सभी स्कूल, दफ्तर और घरों में पूरे विधि विधान के साथ मां सरस्वती की आराधना की जाती हैं महिलाओं को खासतौर पर इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चहिए। जिससे उनके घर परिवार के सभी सदस्यों पर देवी मां सरस्वती की अपार कृपा बनी रहे।जानिए बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त—
ज्योतिष के मुताबिक पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 10:45 से शुरु होकर दोपहर 12 :52 तक रहेगा। कुछ ज्योतिष इससे कुछ कम और अधिक भी बता रहे हैं आप अपने नजदीक किसी भी मंदिर के पंडित से समय की पुष्टि कर सकते हैं। वही सुबह पूजा करने से पहले मंदिर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। पुराने सूखे पुष्प, अगरबत्ती का बूरा या फिर कुछ और पूजा स्थल पर नहीं पड़ा होना चाहिए।





No comments