g2

Breaking News

पार्लर में नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपए, किचन में पड़े इस सफेद आइटम से दूर होगा अंडरआर्म्‍स का कालापन

काले अंडरआर्म्स ना सिर्फ उनकी खूबसूरती को कम करते हैं बल्कि उनके कॉन्फिडेंस को भी कम कर देता है।
पार्लर में नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपए, किचन में पड़े इस सफेद आइटम से दूर होगा अंडरआर्म्‍स का कालापन

ज्यादातर हर महिला को काले अंडरआर्म्स की समस्या होती है। कुछ महिलाएं तो इसी चक्कर में अपनी मनपसंद का कपड़ा पहनने से भी कतराती हैं। काले अंडरआर्म्स ना सिर्फ उनकी खूबसूरती को कम करते हैं बल्कि उनके कॉन्फिडेंस को भी कम कर देता है। वहीं कुछ लड़कियां अपने इन काले अंडरआर्म्स को सही करने के लिए बहुत सारे रुपए भी पार्लर में फूंक के आती हैं। 

दरअसल अंडरआर्म्स में कालेपन की प्रॉब्लम कई कारणों से हो सकती हैं। हां आप बहुत सी जगहों की साफ-सफाई करती होंगी मगर उसके बावजूद भी अंडरआर्म्स काले ही रहते हैं। अब आप पार्लर में हजारों खर्च करने के बजाए घरेलू चीजों से इस परेशानी को दूर भगा सकती हैं। इसके लिए आपको जरूरत होगी किचन में रखें बेकिंग सोडा की।

आप भी जानिए कौन से हैं वो घरेलू उपाय-

1. बेकिन सोडा और पानी

बेकिन सोडा का ये खास स्क्रब आपको अंडर आर्म्स की परेशानी से बचाएगा। इसके लिए आप बेकिंड सोडा और पानी की जरुरत होगी। इसे  एक बाउल में दोनों को मिलाना है। ध्यान रखिएगा कि ये थोड़ा सा थिक हो। अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर इससे मसाज करें। इसे 20-25 मिनट के लिए इसे वैसे ही रहने दें। इसके बाद इसे गर्म पानी से साफ करें। अंडर आर्म्स के कालेपन को दूर भगाने का ये रामबाण इलाज है जो बिना किसी लागत के आपको रिजल्ट पहुंचाएगा।

पार्लर में नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपए, किचन में पड़े इस सफेद आइटम से दूर होगा अंडरआर्म्‍स का कालापन

2. बेकिन सोडा और दही

बेकिंग सोडा के साथ बेसन और दही लेकर इन्हें साथ में मिला लीजिए। इसके बाद इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाइए। बेसन आपकी त्वचा को रूखा होने से बचाएगी और दही इसमें नमी बरकरार रखेगी। जब ये पेस्ट सूख जाए तो पहले इसे सूखे कपड़े से पोछें और फिर ठंडे पानी से अंडरआर्म्स धो लें।

पार्लर में नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपए, किचन में पड़े इस सफेद आइटम से दूर होगा अंडरआर्म्‍स का कालापन

3. बेकिन सोडा और कॉर्नस्टार्च

इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच कॉर्नस्टार्च के साथ एक छोटा चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसके बाद इनका गाढ़ा पेस्ट तैयार करके इसे अपने अंडर आर्म्स पर लगाना है। जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे वॉश कर लें। हफ्ते में 4 बार ऐसा करने से आपके काले अंडरआर्म्स की समस्या खत्म हो जाएगी।

No comments