काजोल की तरह आप भी फुल ग्रेस के साथ ट्राई करें धोती और दिखें गॉर्जियस
एक बार फिर काजोल बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करने जा रही है। ऐसे में हर कोई उनका चुलबुला अंदाज देखने को उत्सुक है। कुछ समय पहले काजोल की अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां काजोल ने अपने स्टाइलिश ड्रैसिंग स्टाइल से लोगों को खूब इम्प्रैस किया।
हाल ही में काजोल अपनी फिल्म की प्रमोशन करने के लिए Dil hai hindustan के सेट पर स्पॉट हुई, जहां फिर एक बार काजोल ने अपने ड्रैसअप की वजह से खूब सुर्खियां बटौरी। मल्टी कलर्ड आउटफिट में वह काफी ग्रेसफुली नजर आईं। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की धोती के साथ फ्रिल वर्क टॉप पहना और चेक्ड नेवी ब्लू लॉन्ग जैकेट के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया।
अगर आप भी धोती पहनना पसंद करती है तो काजोल की तरह उसे वियर करें जो आपको भी स्टनिंग दिखाने में मदद करेगी। काजोल ने अपने इस ड्रैसअप के साथ ग्रेसफुली तरीके से चंकी स्टाइल लॉन्ग नेकलेस पहना जो उन्हें और भी अट्रैक्टिव लुक दे रहा था।
No comments