g2

Breaking News

बॉलीवुड से था अटल जी का गहरा नाता, देखिए बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें

बॉलीवुड से था अटल जी का गहरा नाता, देखिए बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें



देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। बता दे पूर्व प्रधानमंत्री 93 साल के थे। वे पिछले 36 घंटों से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। और पिछले 24 घंटों से उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया था । शायद ही आप जानते होंगे की अटल जी बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे। राजनीती के अलावा अटल जी का फिल्मों साहित्य और कविताओं से भी गहरा नाता था। अटल जी का बॉलीवुड के साथ एक खास तरह का रिश्ता था। वे अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से मिलते रहते थे।
आज के पैकेज में हम आपको अटल जी की बॉलीवुड स्टार्स के साथ कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाने जा रहे है।

ऐश्वर्या और श्रीदेवी के साथ अटल जी


ये साल 2000 की एक बेहद ही दुर्लभ तस्वीर है। दरअसल हमारा दिल आपके पास है की स्टारकास्ट प्रधानमंत्री अटल जी से मिलने उनके घर पे गई थी। इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था। इसलिए श्रीदेवी भी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ थी। इसके अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को भी आप तस्वीर में देख सकते है। इस तस्वीर में अटल जी समेत सभी लोग हंसते हुए नजर आ रहे है।

संजीव कुमार और राखी गुलजार के साथ अटल जी

 
इस तस्वीर में आप अटल जी को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजीव कुमार और राखी गुलजार के साथ देख सकते है। तस्वीर में संजीव अटल जी को कोई खास बात समझाते हुए नजर आ रहे है। जबकि राखी उन दोनों की बातों को बड़े ही ध्यान से सुन रही है।

दिलीप कुमार के साथ अटल जी


इस बेहद दुर्लभ तस्वीर में आप अटल जी को बॉलीवुड के महान एक्टर दिलीप कुमार के साथ देख सकते है। दोनों हंसते हुए किसी बात पर चर्चा करते नजर आ रहे है। गौरतलब है की अटल जी का साहित्य से गहरा लगाव था। ऐसा लग रहा है जैसे की अटल जी और दिलीप साहब किसी साहित्य के बारे में चर्चा कर रहे है।

हेमा जी और विनोद खन्ना के साथ अटल जी

अटल जी बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रह चुकी हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे। अटल जी ने हेमा जी की 1972 में आई फिल्म सीता और गीता 25 बार देखी थी। इस तस्वीर में आप अटल जी को हेमा जी और विनोद खन्ना के साथ देख सकते है।

देव आनंद के साथ अटल जी

इस तस्वीर में अटल जी और देव आनंद एक साथ बैठे नजर आ रहे है। बता दे देव साहब बॉलीवुड के सदाबहार स्टार्स में से एक है। तस्वीर में दोनों बेहद खुश लग रहे है। ये तस्वीर किसी पार्टी की है जहां दोनों का माला पहनाकर बहुमान किया गया था।

यश चोपड़ा के साथ अटल जी


इस तस्वीर में आप अटल जी को बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर यश चोपड़ा के साथ देख सकते है। तस्वीर में अटल जी कुर्सी पर बैठकर कुछ पढ़ रहे है। जबकि यश जी उन्हें कुछ समझा रहे है।

No comments