g2

Breaking News

प्रियंका और निक की हुई सगाई, यहां देखें नई तस्वीरें

प्रियंका और निक की हुई सगाई, यहां देखें नई तस्वीरें

News 24 Online Hindi
14 घंटे पहले


न्यूज 24, ब्यूरो, नई दिल्ली ( 18 अगस्त ): बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार ऑफिशली निक जोनस के साथ अपने रिश्ते की खबर पूरी दुनिया को दे दी। आज (18 अगस्त) को दोनों का रोका हुआ। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें।  प्रियंका चोपड़ा का रोका निक जोनस के साथ हो गया, यहां हैं उनके खास दिन की बेहद खास तस्वीरें... 



ईश्वर को साक्षी मान प्रियंका ने किया निक से रोका। प्रियंका ने लिखा यह मेसेज ऐसा करने का सिर्फ एक ही तरीका था, परिवार और ईश्वर के साथ। प्रियंका ने सभी को शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। 


रोका होने के बाद प्रियंका ने निक जोनस और अपने परिवार के साथ फैमिली फोटो खिंचवाई औऱ इसे इंस्टा पर शेयर किया।  रोके के दौरान निक जोनस ने भी किसी भारतीय की तरह ही पूजा-पाठ किया। 


रोका सेरिमनी के दौरान प्रियंका और निक के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई। कुर्ता-पायजामा पहने निक काफी हैंडसम दिख रहे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने इस तस्वीर को शेयर करके अपनी इंगेजमेंट की खबर ऑफिशली दी।

No comments