इस टीवी एक्ट्रेस ने पति के साथ किया ऐसा योगा, वायरल हुआ वीडियो
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आशका गोराडिया अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ एक वीडियो सुर्खियों में है। एक्ट्रेस आशका गोराडिया का अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
दीपिका- प्रियंका के बाद अब हॉलीवुड में ये अभिनेत्री आजमाएगी अपनी किस्मत
इस वीडियो में दोनों योगा करते नजर आ रहे हैं। आशका पति ब्रेंट के पैरों से सपोर्ट लेकर हवा में योगा फॉर्म्स कर रही हैं। आशका और उनके पति दोनों ही फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। आशका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होने लिखा, '@ibrentgoble ❤️ #trust #balance #onelove#acroyoga #yoga'
A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on Apr 18, 2018 at 2:25am PDT
इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है। ब्रेंट ने आशका के हाथ पकड़े हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस आशका गोराडिया के बैक को ब्रेंट ने अपने पैरों से सपोर्ट दे रखा है। उनकी इन मूव्स को देखकर ही इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनका फिटनेस लेवल बेहद शानदार है। इनकी शादी पिछले साल 3 दिसंबर को अहमदाबाद में हुई थी।
No comments