g2

Breaking News

त्रिपुरा में बीजेपी के धमाकेदार प्रदर्शन पर हार्दिक पटेल- सत्ता के लिए लड़ने वाला व्यक्ति किसी का नहीं होता

त्रिपुरा में बीजेपी के धमाकेदार प्रदर्शन पर हार्दिक पटेल- सत्ता के लिए लड़ने वाला व्यक्ति किसी का नहीं होता
नई दिल्ली: 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों से बीजेपी के लिए अच्छी खबर है. त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. त्रिपुरा में बीजेपी ने लेफ्ट का सुपड़ा साफ कर दिया है. त्रिपुरा की 60 सीटों में से बीजेपी करीब 40 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. अब इस पर पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर ही निशाना साथा है.

हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर लिखा है, ''जबतक विपक्ष मजबूत होकर जनता और देश के सही मुद्दे नहीं उठाएगा तबतक सत्ता में बेठे लोग अपनी मनमानी और सत्ता का दुरूपयोग करेगे,और चुनाव जीतकर जनमानस में वो सही है यह साबित करते रहेंगे! एक नेतृत्व,एक पार्टी के ध्येय से विपक्ष को आगे बढ़ना पड़ेगा.''




उन्होंने आगे लिखा, ''देश का बड़ा मुद्दा किसी पार्टी को देश से मुक्त करना नहीं हैं. देश का सही मुद्दा रोटी, कपड़ा, मकान है, युवा को रोज़गार, किसान को अधिकार है, चीन और पाकिस्तान है. ना कि जुमलों के आधार पर बेमानी से सत्ता हासिल करना !!!! याद रखे सत्ता के लिए लड़ने वाला व्यक्ति किसी का नहीं होता.''
पढ़ें-

विधानसभा चुनाव 2018 LIVE: पूर्वोत्तर में चली मोदी लहर, योगी बोले त्रिपुरा में चुनाव प्रबंधन की जीत

त्रिपुरा में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले योगी- ये मोदी सरकार के प्रति पूर्वोत्तर की जनता का विश्वास है

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2018 LIVE

No comments