महिला विधायक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन
नई दिल्ली/ब्यूरो। महिला विधायक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत की अभद्र टिप्पणी के विरोध में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया।
जनपथ से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और नारेबाजी की। मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर के साथ-साथ प्रदर्शन में सागर से महिला विधायक पारूल साहू भी शामिल हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
प्रदर्शन के दौरान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से महिला विधायक पर अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष ने की है, वह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आरएसएस से जुड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी।
ऐसा प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने उनसे ही प्रेरणा लेकर सागर से विधायक पारूल साहू पर अभद्र टिप्पणी की है। मोर्चा पदाधिकारी ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ी ङ्क्षनदा की और उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में लता गुप्ता, संतोष गोयल, अंजली राणा, मोनिका गोयल, सरिता तोमर, गीता गुलाटी आदि कार्यकर्ता
शामिल रहे।
शामिल रहे।
- Topic:
- #भारतीय जनता पार्टी

No comments