g2

Breaking News

आखिर शादी के तुरंत बाद हनीमून पर क्यों जाते है लोग ? आप भी जानें

अक्सर शादी का नाम सुनते ही दिमाग में मौज मस्ती की बात सबसे पहले आती है. लेकिन शादी एक बहुत जिम्मेदारी वाला काम होता है. शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग कड़ी मेंहनत करते हैं. शादी के बाद वर-वधु को हनीमून का इंतज़ार रहता है. कुछ नव विवाहित जोड़े तो शादी से पहले ही हनीमून के बारे में डिसाइड कर चुके होते हैं और कुछ बाद में करते हैं. अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर हनीमून होता क्या है और लोग इसमें क्या करते हैं.
आज के समय में हनीमून बहुत चलन में हैं. हनीमून में कुछ कपल्स क्वालिटी टाइम एक-दूसरे के साथ बिताते हैं. हनीमून में कई ऐसे लम्हे होते हैं जो जीवन भर याद रखने वाले होते हैं.
लेकिन कई लोग ये मानते हैं कि हनीमून का मतलब कई बाहर घुमने जाना और वहां जाकर केवल शारीरिक संबंद स्थापित करना होता है. लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी जरूर होगी कि कई कपल्स ने इस बात का खुलासा किया है कि वे हनीमून के दौरान संबंद नहीं बनाते हैं.
कुछ कपल्स की मानें तो शादी की रस्मों और तैयारियों में आई थकान और तनाव को दूर करने के लिए हनीमून अच्छा तरीका होता है. कई लोगों के लिए हनीमून का मतलब सिर्फ रोमांटिक वेकेशन होता है और कुछ के लिए शादी के बाद रिलैक्स होने का एक जरिया होता हैं.
हनीमून को लेकर सबकी सोच भले ही अलग हो लेकिन असल में तो ये शादीशुदा कपल्स की लाइफ का एक बेहद खास हिस्सा होता है. शादी के बाद खूबसूरत पलों को एक साथ बिताने के इसी समय को आजकल हनीमून कहाँ जाता हैं.

No comments