बाहुबली को पीछे छोड़ यह फिल्म बनी साल 2017 की सबसे बेहतरीन फिल्म, क्या आपने देखी?
साल 2017 में प्रदर्शित हुई भारतीय फिल्मों में दक्षिण भारतीय फिल्मों का जलवा देखने को मिला। इस साल प्रदर्शित हुई दक्षिण भारतीय फिल्में बॉलीवुड फिल्मों पर हावी हो गईं। इस बात की पुष्टि ख़ुद ‘इंटरनेट मूवी डाटाबेस’ यानि ‘आईएमडीबी’ ने भी की हैं।
'आईएमडीबी' की टॉप 10 भारतीय फिल्मों की सूची में बॉलीवुड फिल्मों से ज़्यादा प्रादेशिक भाषा की फिल्में शामिल हैं। लेकिन चौकाने वाली बात यह है की पहले स्थान पर साल की सबसे सफल फिल्म ‘बाहुबली-2’ नहीं बल्कि ‘विक्रम वेदा’ हैं। जी हां, आपने सहीं सुना। इस सूची में पहले स्थान पर तमिल भाषा की फिल्म ‘विक्रम वेदा’ हैं, जो की एक एक्शन-क्राइम-थ्रीलर फिल्म हैं।निर्देशक पुष्कर और गायत्री की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आर.माधवन और विजय सेथूपथी हैं। इस फिल्म में एक सीक्वेंस को शूट करने के लिए 3000 से भी अधिक बुलेट का इस्तेमाल किया गया था। 11 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने सिर्फ़ तमिल भाषा में 110 करोड़ से अधिक की कमाई की हैं। आईएमडीबी ने इस फिल्म को 10 में से 8.9 रेटिंग दी हैं।बता दें, इस सूची में दूसरे स्थान पर साल की सबसे सफल फिल्म ‘बाहुबली-2’ हैं। और तीसरे स्थान पर साउथ की ही फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ है, जिसमें एक्शन और रोमांस का बेहतरीन संगम हैं। चौथें और पाँचवे स्थान पर बॉलीवुड फिल्म ‘सिक्रेट सुपरस्टार’ और ‘हिंदी मीडियम’ हैं।
No comments