ऐसा लचीलापन की रबड़ भी घूंघट डाल ले, 180 डिग्री तक गर्दन मरोड़ लेता है ये शख्स
Pakistani Boy
नई दिल्ली। हमारे शरीर का हर एक हिस्सा एक सीमा तक ही मुड़ सकता है। हालांकि कुछ लोगों की हड्डियां ज्यादा लचीली होने के कारण कुछ हद तक ज्यादा मुड़ने की क्षमता रखती है। पैर, हाथ व गर्दन को हम मरोड़ तो सकते है लेकिन पूरी तरह से घुमा नहीं सकते। लेकिन आज हम एक ऐसे इंसान की बात करेंगे जो कि अपने गर्दन को 180 डिग्री तक मरोड़ सकता है। इस शख्स का नाम है मोहम्मद समीर।
Pakistani Boy
14 साल के समीर पाकिस्तान के रहने वाले है। समीर अपनी गर्दन को 180 डिग्री तक घुमा सकते है। समीर को ऐसा करते देख सभी हैरत में पड़ गए क्योंकि ऐसा करना किसी इंसान के लिए संभव नहीं है। इस युवक को अपने इस कला पर बेहद नाज़ है और इसी के चलते समीर हॉलीवुड में काम की तलाश भी कर रहा है। समीर जब और छोटे थे तब उसने हॉलीवुड के किसी कलाकार को फिल्म में ऐसा करते देखा था तब से वो भी अपने इस हुनर को फिल्मों में आजमाना चाहता है।
Pakistani Boy
हालांकि समीर को ऐसा करने के लिए अपने हाथों का सहारा लेना पड़ता है। समीर अपने हाथों से अपने सिर को मोड़कर पूरी तरह पीछे की तरफ घुमा लेता है और ऐसा करने पर उसे बिल्कूल भी दर्द नहीं होता है। यहां तक कि वो अपने सिर को मरोड़कर पीछे की तरफ साफ देख सकता है। समीर के इस हरकत के वजह से लोग उसे इंसानी उल्लू भी कहकर पुकारते है लेकिन समीर का इस बारे में मानना है कि ये कला ईश्वर की देन है।
समीर की मां जब उसे ऐसा करते हुए पहली बार देखा तो उन्होंने समीर को ऐसा करने से मना किया क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं समीर के गर्दन को चोट न पहुंचे। लेकिन अब वो भी समीर के इस कला को ईश्वर का देन मानती है और समीर को ऐसा करने से नहीं टोकती है।



No comments