आंखों को खराब करती हैं आपकी ये गलत आदतें
शरीर का सबसे नाजुक, कोमल और अनमोल हिस्सा आंख होता है, इसलिए आंखों की देखरेख में कोई कमी नहीं करनी चाहिए. लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी कुछ आदतों के वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है. इन बुरे प्रभाव की वजह से हमारी आंखों की रोशनी कम होने लगती है.
जी हां, अगर हम अपनी इन आदतों को समय रहते नहीं बदलते हैं तो आप अपने अनमोल खजाने को धीरे-धीरे कर के खो रहे हो. ऐसे में आपको इस बात की जानकारी रखना अति आवश्यक है जिन गलत आदतों की वजह से आप अपनी आंखो को कमजोर कर रहे हो. तो आइए जानते है वो कौन-सी गलतियां हैं जो हम करते है, जिनका बुरा असर पड़ता है हमारी आंखों में-
- कुछ लोगों को आदत होती है कि अगर वो घर पर होते हैं तो लेपटॉप या मोबाइल को इस्तेमाल लेटकर करते हैं. यहां तक कि अगर टीवी देख रहे होते हैं तो अपनी गलत लत की वजह से टीवी भी लेटकर ही देखा शुरू कर देते है. ये गलतियां सबसे ज्यादा नुकसान आंखों पर डालती हैं. क्योंकि टीवी की लाइट्स बहुत तेज होती हैं जिससे आंखों की रोशनी को कम करने लगती है इसलिए लेटकर टीवी, मोबाइल या फिर लेपटॉप देखने की आदत सुधारना आपके लिए फायदेमंद होगा.
ये भी पढ़ें: कान दर्द और इंफेक्शन को दूर करने के ये हैं आसान घरेलू नुस्खे
- जो लोग लगातार धूप में काम करते हैं, उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर होनी शुरू हो जाती है सूरज से निकलने वाली तेज किरणें कॉर्निया को जला सकती हैं. ऐसे में अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो चश्मा जरूर लगा लेना चाहिए.
- अधिक मात्रा और रोज-रोज एल्कोहल का सेवन करना भी आंखों के लिए खराब होता है. एल्कोहल की लत की वजह से आंखों में लालगी बनी रहती है और धीरे-धीरे देखने में भी परेशानी होती है.
No comments