g2

Breaking News

घुंगराले बालों की देखबाल इन तरीको से करें


लाइफस्टाइल डेस्क। बहुत सी लड़कियों का यही सवाल होता है की कर्ली या घुंगराले बालों की देखबाल कैसे की जाये। सभी लड़कियां ऐसा मानती है के घुंगराले बालों की देखबाल करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। जबकि वास्तविकता में ऐसा नही है। घुंगराले बालों को बहुत ही कम मेंटेनेन्स की आवश्कता होती है। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे ही सिंपल टिप्स जिस से आप अपनेघुंगराले बालो की देखबाल कर सकते है।कितनी बार धोये बालों को:- आप अपने बालों को हफ्ते में 2 या 3 बार धोएं। जब भी आप अपने बाल धोएंगी आपको वो और भी अच्छे दिखाई देगे।
बाल धोने से पहले ऑइलिंग:- जब भी आप बाल धोएं उस से पहले बालों में पर्याप्त मात्रा में तेल लगाए व मसाज करें। नारियल तेल या ओलिव आयल इसके इसके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। 3 -5  मिनट बालों में मसाज करे। और तेल को 30 -45  मिनट तक बालों में रखें। बहुत से लोग कहते है की बालों में तेल एक दिन तक रखना चाहिए । लेकिन ऐसा करने से धुल और मिटटी आपके बालों में चिपकेगी तो 30 मिनट बालों में तेल रखना काफी होता है।
शैम्पू:- अपने बालों के लिए एक अच्छे शैम्पू  का चुनाव करें। कर्ली हेयर्स ज्यादा ड्राई  होते है। तो उसके अनुसार अपने शैम्पू का चुनाव करें। तेल निकालने लिए बालों को 2 बार धोना जरुरी नहीं है , 1 बार बाल धोना ही तेल निकालने  के लिए काफी है।
कंडीशनिंग:– बालों को शैम्पू करने के बाद बालों की कंडीशनिंग करना न भूलें। जब कभी आपको ऐसा महसूस हो के आपके बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई होगये है तो इसके लिए केवल  कंडीशनर लगा कर बालों को धोएं। घुंगराले बालों के लिए 2  बार  कंडीशनर लगाना पर्याप्त रहता है।बालों को टॉवल से न सुखाये:- बालों को टॉवल से सुखाने पर वो और भी ज्यादा ड्राई या रूखे नज़र आते है। इसलिए बालों को अपने आप ही सूखने दे। गीले बालो को हल्के  हाथ से कंघे से सुलझाएं क्योंकि सूखने पर इन्हें सुलझाना बहुत ही मुश्किल होता है।
लीव इन कंडीशनर का भी करे प्रयोग:- बालों को धोने और कंडीशनर करने के बाद भी बालों में लीव इन कंडीशनर का प्रयोग करें।इसके लिए लीव इन कंडीशनर की कुछ बूंदे ले के इसे बालों में लगाएं। इस से आपके बालों को जरुरी पोषण मिलेगा और आपके बाल चमकदार नज़र आएंगे। साथ ही साथ बाल फ्रीज़ी और ड्राई नही दिखेगे।
google source

No comments