g2

Breaking News

अगर आप है बाल झड़ने से परेशान तो ऐसे उगाये अपने गिरे हुए बालों को

अगर आप है बाल झड़ने से परेशान तो ऐसे उगाये अपने गिरे हुए बालों को
जैसा की आप सभी जानते है की पत्तागोभी की सलाद, सब्जी और रस तीनों ही बहुत लाभदायक होता है। यह कब्ज भी दूर करती है। गिरे हुए बालों को उगा देती है। मोटापा घटाकर कैंसर को भी पूर्ण्तः दूर करती है।
आपको बता दे की पत्तागोभी को करमकल्ला के नाम से भी जाना जाता है। प्रतिदिन पत्तागोभी का सेवन उच्च रक्तचाप व रक्त के थक्के जमने से भी रोकता है, साथ ही घाव और कैंसर से भी बचाव करने में बहुत मददगार होता है। इसके पत्ते कच्चे सलाद के रूप में खाएं और सब्जी भी खाएं।
बाल गिरना- अगर आप पत्तागोभी के 50 ग्राम पत्ते नित्य खाएंगे तो गिरे हुए बाल भी उग जाएंगे। बाल गिरते हों, गंज हो गई हो तो पत्तागोभी के रस से बालों को तर करके मलें और तकरीबन 10 मिनट बाद सिर धोएं। ऐसा करने से बहुत लाभ होगा।
घाव- इसका रस पीने से घाव विल्कुल ठीक होते हैं। इसके रस का आधा गिलास 5 बार पानी मिलाकर अवश्य पीना चाहिए। घाव पर इसके रस की ही पट्टी बांधें।
कब्ज- पत्तागोभी के कच्चे पत्ते नित्य खाने से पुराना कब्ज पूरी तरह दूर हो जाता है। शरीर में व्याप्त विजातीय पदार्थ, दोषपूर्ण पदार्थ पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं।
मोटापा घटाना- पत्तागोभी का रस एक कप में आधा कप पानी मिलाकर नित्य दो बार अवश्य पियें। भोजन के साथ पत्तागोभी के कच्चे पत्ते खूब खाएं। पत्तागोभी को टमाटर आदि के सूप के साथ भी बखूबी प्रयोग में लाया जा सकता है।
कैंसर- सुबह-सुबह खाली पेट कम से कम आधा कप पत्तागोभी का रस नित्य अवश्य पिएं। इससे आरंभिक अवस्था में कैंसर, बड़ी आंत का प्रवाह विल्कुल ठीक हो जाता है। नीद की कमी, पथरी और मूत्र की रुकावट में पत्तागोभी बहुत लाभदायक होता है। इसकी सब्जी घी से छौंककर अवश्य बनानी चाहिए।
TOP

No comments