g2

Breaking News

…तो विद्या ही बन जाती बहन की सौतन

…तो विद्या ही बन जाती बहन की सौतन
मुंबई। विद्या बालन आजकल अपनी आने ​वाली फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इनकी यह फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ नवंबर में रिलीज होने वाली है। इसके चलते विद्या बालन ने एक फिर चर्चा में हैं मगर इस बार विद्या अपनी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
वैसे बहुत से लोग अपनो के खातिर व अपने घर परिवार के खातिर बहुत कुछ दांव पर लगा देते हैं। पर विद्या बालन ने अपना प्यार ही कुर्बान कर दिया ऐसा हम नहीं कह रहे हैं विद्या ने एक शो में बताया है कि उन्होंने अपनी बहन की खातिर अपने प्यार का गला घोंट दिया था। नेहा धूपिया के शो नोफिल्टरनेहा में विद्या ने कहा कि ‘आपको पता है मैं शहीद की तरह महसूस करती हूं क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला कि वह असल में मेरी बहन को पसंद करता है और उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया तो मैंने सोचा ‘शायद यह मेरा जीजा बन सकता है। तो मैंने अपन प्यार का गला घोंटने का फैसला लिया।’
पर उनका वो प्यार भले ही अधूरा रह गया हो मगर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रूप में उन्हें सच्चा प्यार मिल चुका है, और जिसकी अब वह पत्नी हैं। ‘तुम्‍हारी सुलु’ से विद्या को काफी उम्मीदें हैं फिल्म की टैग लाइन है ‘मैं कर सकती है’। इसमें विद्या बालन एक लेट नाइट रेडियो जॉकी के रोल में हैं। विद्या की बॉस के किरदार में नेहा धूपिया नजर आएंगी। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments