g2

Breaking News

पुलिस रिमांड में खुल ही गई हनीप्रीत की जुबान, कबूल कर लिया ये गुनाह



पुलिस रिमांड में खुल ही गई हनीप्रीत की जुबान, कबूल कर लिया ये गुनाह
चंडीगढ़ः पुलिस रिमांड पर चल रही राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने आखिरकार अपनी जुबान खोल ही दी है। 6 दिन के पुलिस रिमांड में हनीप्रीत से पुलिस कुछ बी उगलवा नहीं पाई ती, लेकिन तीन दिन का रिमांड और मिल जाने पर हनीप्रीत ने अपने गुनाह धीरे धीरे कबूल करने शुरु कर दिये हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत ने 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के आरोप को कबूल कर लिया है। इस हिंसा में कुल 36 लोगों की जान चली गई थी। वहीं दूसरी तरफ हनीप्रीत के ड्राइव राकेश से भी पुलिस पूछताछ कर रही है और उसने भी पंचकूला हिसां में हनीप्रीत का हाथ होने की बात कही थी।
सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत के लैपटॉप में हिंसा का पूरा प्लान बना हुआ था। पुलिस इसे हनीप्रीत के खिलाफ पुख्ता सबूत मान रही है, लेकिन अभी तक यह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस हनीप्रीत का लैपटॉप और मोबाइल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अब हनीप्रीत को निशानदेही और सामान की बरामदगी के लिए ले जा सकती है।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम की सबसे विश्वासपात्र हनीप्रीत इंसां इस समय पुलिस रिमांड पर है। मंगलवार को ही पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत इंसां और सुखदीप कौर की पुलिस रिमांड को 3 दिनों के लिए बढ़ा दिया।
देशद्रोह की आरोपी हनीप्रीत को 3 अक्टूबर को जीरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया था। वह 38 दिनों तक फरार रही। पंचकूला कोर्ट ने उसे 4 अक्टूबर को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था, लेकिन जल्द ही पुलिस को आभास हो गया कि हनीप्रीत से आसानी से कुछ भी पता कर पाना आसान नहीं है।

No comments