g2

Breaking News

सोनम कपूर को फैशन दिवा मानती हैं भूमि पेडनेकर







सोनम कपूर को फैशन दिवा मानती हैं भूमि पेडनेकर
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर को भारत की फैशन दिवा मानती है। ग्लिटर एक्जीबिशन 2017 में उपस्थित हुईं भूमि पेडनेकर का कहना है कि सोनम कपूर हमारे देश की फैशन दिवा है। भूमि से जब पूछा गया कि वह किसकी स्टाइल की प्रशंसक हैं, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अब तक सोनम कपूर हमारे देश की फैशन दिवा है और मैं वर्षों से उनकी प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि वह गर्मजोशी से भरी हैं, जो उनके स्टाइल और चेहरे से झलकता है।

उन्होंने कहा, मेरी आगामी फिल्म अभिषेक चौबे के साथ है, जिसका शीर्षक संभवत: ‘चंबल’ होगा। मैं इस बारे में अधिक सूचना नहीं दे सकती। मुझे लगता है कि निर्देशक इस बारे में पहले बात करें, यही सही होगा। मैं आपको सिर्फ इतना बता सकती हूं कि हम जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
AddThis Sharing Buttons
Share to FacebookFacebookShare to TwitterTwitterShare to PrintPrintShare to EmailEmailShare to MoreAddthis

No comments