एक बोतल पानी की कीमत 65 लाख रुपए, जल्द ही होगी भारत में बिक्री
एक बोतल पानी भारत में 65 लाख रुपये में बिकेगी। पानी की इस बोतल को Beverly Hills 9OH2O का नाम दिया गया है।
एक बोतल पानी जल्द ही भारत में लाखों में बिकने वाली है। बोतल की कैप गोल्ड की बनी हुई है, जिस पर 14 कैरट के 600 वाइट और 250 ब्लैक डायमंड्स लगे हुए हैं।
हर बोतल के लिए अलग सा एक केस भी बनाया गया है। पानी की इस बोतल को
Beverly Hills 9OH2O का नाम दिया गया है। अपने ग्राहकों की
सुविधा के लिए कंपनी ने एक साल
का लाइफस्टाइल कलेक्शन भी रखा है।
इस कंपनी का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के Beverly Hills में है।
कंपनी पानी को ऊंचे पहाड़ों के झरनों से लेती है। इस पानी को बोतल
में लाने वाली Beverly Hills Drink कंपनी के को-फाउंडर और
प्रेजिडेंट जॉन ग्लक का कहना है कि इसका
टेस्ट बिलकुल स्मूथ और हल्का होगा।’
जो लोग इस पानी के डायमंड कलेक्शन को नहीं खरीद सकते
उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने इसी ब्रांड को दो
अलग कैटेगरी के साथ भी उतारा है, जिसके अंदर 4 सब प्रोडक्ट्स हैं।
इसमें 1 लीटर की बोतल के साथ 500 ML का पैक भी उपलब्ध है।
माना जा रहा है कि कंपनी के इस प्रोडक्ट्स की डिमांड लक्जरी होटलों
और बड़े रेस्टोरेंट्स के अलावा नाइट क्लब्स में होगी। इस सीरीज के
सबसे छोटे पैक की कीमत 800 रुपए होगी। इस ब्रांड ने अपना पहला इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट कर लिया है, जिसमें भारत, अरब सहित दुनिया के 18 देश शामिल हैं। मध्य एशिया में इस ब्रांड के अरब के शाही परिवार से अच्छे संबंध रहे हैं। हिंदुस्तान में इसके 2018 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है।
TOP

No comments