मुर्गियों की तरह अंडे दे रहा है ये लड़का, डॉक्टरों समेत वैज्ञानिकों में मचा हड़कंप
अकमल दो सालों में 20 अंडे दे चुका है।
नई दिल्ली। ये दुनिया बड़ी ही अजीब है। कभी-कभी ऐसी घटनाएं घट जाती है कि जिन पर यकीन करना वाकई में मुश्किल है, ऐसी चीज़ों को देखकर इन पर तो दूर बल्कि अपनी आंखों पर यकीन करना नामुमकिन सा हो जाता है। हमने मुर्गियों को अंडे देते देखा है लेकिन क्या कभी किसी स्तनपायी जीव को अंडे देते देखा है? और उसपर भी वो जीव अगर मादा न होकर नर हो, तो?
वाकई में ऐसा सोचना भी हमारे लिए संभव नही है, लेकिन कुछ ऐसा ही हमें इंडोनेशिया में देखने को मिला।जहां एक लड़का दो साल से अंडा दे रहा है, जी,हां इस घटना को देखकर केवल आम इंसान ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी हैरान है।
इस युवक का नाम अकमल है और ये मात्र 14 साल का है। इस घटना की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए सोशल मीडिया पर इसक ा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि अकमल दो सालों में 20 अंडे दे चुका है। डाक्टर्स के सामने भी अकमल अंडे दे रहा है जिसे आंखों के सामने देखकर डॉक्टर्स भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। हांलाकि कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि ये अकमल का एक ट्रिक है जिसमें वो अपने रेकटम में पहले से ही अंडे रख लेता है। अकमल और उसके परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसका एक्स-रे कराया गया।
अकमल के पिता ने डॉक्टर्स से बताया कि अब तक वो 18 अंडे दे चुका है और डॉक्टर्स के सामने दो और अंडे दिए। अकमल के पिता ने कहा कि जब पहले अंडे को फोड़कर देखा गया तो वो पूरी तरह से पीला था जबकि दूसरे अंडे को फोड़कर देखने पर पाया गया कि वो पूरी तरह से सफेद था और उसके अंदर कोई पीला भाग नहीं था।अभी अकमल गावा के यूसुफ हॉस्पिटल में एडमिट है जहां डॉक्टर्स की टीम उस पर 24 घंटे नज़र डाले हुए है। अकमल के परिवार के सदस्य बेटे के इस अजीब बीमारी के चलते काफी परेशान है।
अपनी कम्युनिटी से वैवाहिक प्रस्ताव पाएं। फोटो और बायोडेटा पसंद आने पर तुरंत वाट्सएप्प / फ़ोन
No comments