श्रीदेवी के मौत की वजह कहीं ये तो नहीं...
नई दिल्ली। शनिवार को बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। 54 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि श्रीदेवी फैमिली वैडिंग अटेंड करने के लिए दुबई गई हुई थी। लेकिन खुद का ख्याल रखने वाली श्रीदेवी देखने में बिल्कुल फिट थी। उनका आखिरी वीडियो भी यही दिखाता है, जब वो अपने पति बोनी कपूर के साथ डांस कर रहीं थीं।
54 की उम्र में भी श्रीदेवी जवां दिखती थी और उनकी इस खूबसूरती का राज था उनके ब्यूटी ट्रीटमेंट। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए श्रीदेवी कई ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती थी।एंटी एजिंग दवाइयों का सेवन कर रही थी। उन्होंने तकरीबन 29 सर्जरी करवाई थीं।
रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने हाल में ही लिप सर्जरी करवाई थी। खबरों की मानें तो खुद को जवान दिखाने के लिए श्रीदेवी बड़े पैमाने पर
वह अक्सर ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका के साउथ कैरोलिना में जाती थी। लिप सर्जरी करवाने के बाद उनके लिप की शेप बिगड़ गई थी। यही नहीं, उनका चेहरा भी ठीक नहीं लगता था। इनमें से एक सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई थी, जिसके चलते श्रीदेवी को तकलीफें भी झेलनी पड़ी। साउथ कैलिफोर्निया के एक कॉस्मेटिक सर्जन की देख-रेख में श्रीदेवी इन तकलीफों को कम करने के लिए पिछले लंबे समय से दवाइयां भी ले रही थी। इसे डायट पिल्स कहा जा रहा है।
इसके अलावा श्रीदेवी ने सिलिकोन ब्रैस्ट करेक्शन, फेस लिफ्ट अप्स और लेजर स्किन सर्जरी करवाई थी। यही नहीं उन्होंने अपने पेट की फैट कम करने के लिए भी ट्रीटमेंट करवाया।
चेहरे को जवां दिखाने के लिए वो बोटाक्स का इस्तेमाल भी करती थीं। पिछले दिनों श्रीदेवी की लिप सर्जरी चर्चा में थी। हालांकि उन्होंने हमेशा इस बात से इंकार किया। लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें साफतौर पर लिप सर्जरी की ओर इशारा कर रहीं थी।
No comments